फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar riots wound up chief minister Yogi

मुजफ्फरनगर दंगे का जख्म भी कुरेद गए मुख्यमंत्री योगी

Sun, 19 Nov 2017 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 19 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar riots wound up chief minister Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की जनता की नब्ज को समझते हुए अपने भाषण को मुजफ्फरनगर पर ही केंद्रित रखा। वह दंगे और युवाओं को फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने की बात का जिक्र करना भी नहीं भूले। कांवड़ यात्रा को यहां के लोगों के सम्मान और स्वाभिमान से जोड़ा। उन्होंने अपने भाषण में तीर्थ क्षेत्र शुक्रताल और गन्ना किसानों की बात की।

विज्ञापन

 
सीएम आदित्यनाथ ने अपने भाषण में जिले के लोगों को अपने साथ जोड़ने का पूरा प्रयास किया। पूरे प्रदेश को अपने लिए एक परिवार बताते हुए उन्होंने विकास में सबको बराबर साथ लेकर चलने की बात की। 2013 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इस जिले के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बूचड़खाने बंद कराने के निर्णय को लागू कराने की बात कही।
विज्ञापन


पढ़ें : योगी की सभा में दिखाए काले झंडे, जमकर चले लात घूंसे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार किसी के दबाव में काम नहीं करेगी। दंगे के बाद जिस तरह युवाओं पर फर्जी मुकदमे हुए योगी सरकार में ऐसा नहीं होगा। गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा कि बीते वर्ष का समस्त बकाया का किसानों को भुगतान हो चुका है। इस सत्र के गन्ने का 600 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू कर किसानों की आय बढ़ाने का वादा भी उन्होंने किया।


मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में तीर्थ क्षेत्र शुक्रताल का जिक्र करते हुए, इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जिले से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा का कई बार जिक्र किया। यह भी कहा कि चार करोड़ लोगों ने जिस तरह अनुशासन का परिचय दिया यह एक मिसाल है। 

पढ़ें : सीएम योगी बोले- अपराधी जेल जाएंगे या फिर भेजा जाएगा यमराज के पास

उन्होंने यहां तक कहा कि इस बार हमने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई। कुछ लोगों ने यह कहा शिव यात्रा में गाना बजाना नहीं होगा, तो हमने कहा कि यह शिव यात्रा है, शव यात्रा नहीं। उल्लास के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में व्यापारी भयभीत था। अराजकता का माहौल था, अपहरण होते थे। हमने कानून का राज स्थापित किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed