फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muaavje ki laraai bade aandolan ki taiyaari

मुआवजे की लड़ाई में बड़े आंदोलन की तैयारी  

Mon, 29 Jan 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
muaavje ki laraai bade aandolan ki taiyaari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर एक्सटेंशन की 202 एकड़ अधिग्रहीत भूमि पर एमडीए द्वारा कब्जा लेने के विरोध में किसानों ने रविवार को बैठक की। बैठक में किसान नेताओं ने साथ मिलकर मुआवजे के लिए लड़ने की रणनीति बनाई है। 
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर के खिरन्नी मोहल्ले में किसानों ने बैठक की। जिसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के नेता शामिल हुए। राममेहर सिंह ने कहा कि एमडीए ने बिना मुआवजे के किसानों से जमीन छीनकर अन्याय किया है। जिसके खिलाफ किसानों को एकजुट होना होगा। अपने हक के लिए एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले 28 वर्षों में कितनी सरकारें प्रदेश में बनी। लेकिन किसी ने भी किसानों की जमीन नहीं छिनने दीं। भाजपा सरकार ने किसानों से उनकी रोजी-रोटी को छीन लिया। आरोप लगाया कि एमडीए द्वारा अधिग्रहीत जमीन ज्यादातर दूसरे समुदाय के लोगों की है। इसी मानसिक ता के कारण सरकार ने एमडीए को कब्जा करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन

 किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जयकरन ने कहा कि हमें एमडीए और प्रशासन की लाठी का सामना मनोबल मजबूत कर अपने आंदोलन से करना होगा। कहा कि हमें मुआवजे का चेक मिलने तक आंदोलन में एकमुश्त साथ होना होगा। बैठक में 20 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाने की बात कही गई। वहीं, पुलिस द्वारा पथराव करने वाले 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कहा कि गांव के युवा डरे हुए हैं। पुलिस दिन रात दबिश देती है। चेतावनी देकर कहा कि अगर पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया तो रालोद थाने का घिराव करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने कहा यह अब किसान और प्रशासन की लड़ाई है। देश की सबसे अधिक मजबूत ताकत के आगे यह प्रशासन की ताकत कमजोर हो जाएगी। रालोद नेताओं ने कहा कि पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ है और पूरे आंदोलन में उनके साथ रहेगी। बैठक में रालोद नेताओं ने आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की बात कहते हुए रालोद पार्टी को लाने की बात कही। 

इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह चिकारा, रालोद अध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश महासचिव राजकुमार त्यागी, महावीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह गुर्जर, इकरामुद्दीन, डॉ. सुशील, कमलजीत,, रतन सिंह आदि नेता उपस्थित रहे। वहीं, ग्रामीणों में सद्दीक अंसारी, अलताफ हुसैन, बुंदू, हनीफ, मुश्ताफ, अखलाक,  राकेश जैन, सिराज, नौसाद, गफ्फार, साबिर, अमीरूद्दीन, खलील, यामनी, युसुफ, प्रदीप, मेहराज, सलाम व आफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed