MSME for Bharat: उद्योगों को आगे बढ़ाने और समस्याओं के समाधान पर मेरठ में आज होगा मंथन
अमर उजाला और आईआईए के सहयोग से मेरठ में 'एमएसएमई फॉर भारत' कॉन्क्लेव का आयोजन 18 सितंबर को होगा। इस मंथन में उद्योगों की चुनौतियों, रोजगार वृद्धि और भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधि चर्चा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर के 50 हजार से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को आगे बढ़ाने की पहल अमर उजाला ने की है। एमएसएमई की समस्याओं के समाधान और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार (18 सितंबर) से अमर उजाला आईआईए भवन सभागार में कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है।
कार्यकम के अंतर्गत अतिथियों और उद्यमियों का आगमन दोपहर 3:45 बजे से बजे होगा। इस बीच सभी उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यह मंथन कार्यक्रम चार सेशन में किया जा रहा है। पहला सेशन शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक 30 मिनट का होगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन के अलावा के अलावा कार्यक्रम और आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा बताई जाएगी। इसमें आईआईए सहयोगी है।
यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना के सलावा में साम्प्रदायिक तनाव, खूनी संघर्ष के बाद भारी पुलिस-बल तैनात, नौ घायल, DM-SSP पहुंचे
कार्यक्रम में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह उद्योग को बढ़ाने के लिए अपने विषय प्रस्तुत करेंगे। उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार सरकार के द्वारा उद्योग विस्तार के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।
पहले सेशन में आईआईए नेशनल वाइस प्रेजीडेंट अनुराग अग्रवाल 5 मिनट उद्योग विस्तार के लिए आवश्यकता और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डालेंगे। इसके साथ वह बताएंगे एक जिला एक उत्पाद को प्रभावी बनाकर मेरठ के खेल उद्योग को किस प्रकाश शीर्ष स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Murder: रिश्ते के ताऊ के बेटे से की थी शादी, भाइयों ने बहन को दी खौफनाक सजा, मासूम भांजे की सांसें छीन लीं
कार्यक्रम में दूसरे सेशन में एमएसएमई के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें आईआईए के सभी पदाधिकारी वक्ता के रूप में शामिल होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। तीसरे सेशन में वर्तमान में एमएसएमई के सामने आ रही मुश्किल और आगामी संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
इसमें भी आईआईए के पदाधिकारियों के अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर हैंडलूम मनोज कांत गर्ग, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के रीजनल मैनेजर राकेश झा और महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहेंगे।
कार्यक्रम के अंतिम सेशन 45 मिनट का होगा। इसमें जनप्रतिनिधि और विभिन्न उद्योग से जुड़े पदाधिकारी अपने-अपने विषय रखेंगे। फैक्ट्री एक्ट से असिस्टेंट डायरेक्टर विवेक सारस्वत, उत्तर प्रदेश नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रमोद कुमार विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे।
संबंधित वीडियो-