{"_id":"685d943e028eb0b5240cec74","slug":"msme-day-today-beneficiaries-of-yuva-udyami-yojana-will-get-cheques-meerut-news-c-30-1-sha1004-152644-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई दिवस आज, युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसएमई दिवस आज, युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे चेक
Fri, 27 Jun 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को मनाया जाएगा। इसके तहत कार्यक्रम कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित होगा। दिवस पर 150 युवाओं को ऋण स्वीकृति के चेक दिए जाएंगे। ऋण से युवा रोजगार शुरू कर सकेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर सीएम युवा उद्यमी योजना की घोषणा की थी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष एमएसएमई दिवस मनाया जाता है। जिले में एमएसएमई उद्योग हजारों की संख्या है। उद्योग को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। योजना के तहत युवाओं को बिना बैंक गारंटी के स्वरोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। जिले में योजना के तहत जिला उद्योग विभाग को 3049 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग ने 2603 आवेदनों को बैंकों को प्रेषित किया है। योजना में जिलेभर से 711 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। एमएसएमई दिवस पर इन्हीं लाभार्थियों को ऋणों के चेक दिए जाएंगे।
-वर्जन
एमएसएमई दिवस पर कार्यक्रम में लाभार्थियों को ऋण चेक वितरित किए जाएंगे। योजना में बिना गारंटी के स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण मिलता है।
- वीके कौशल, उपायुक्त उद्योग।