फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP says, welcome to CAA

नागरिकता संशोधन कानून का करें स्वागत : सांसद

Tue, 24 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
MP says, welcome to CAA
मेरठ।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध के बाद भाजपा जिले में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। लगातार दूसरे दिन जैन नगर स्थित गुरु खूब सत्संग भवन में परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। यहां सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोगों से शहर में शांति बनाए रखने और कानून का स्वागत करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब ढाई प्रतिशत हिंदू बचे हैं, जो पहले 22 प्रतिशत थे। इन देशों में धर्म के आधार पर उत्पीड़न होता रहा, लेकिन किसी भी सरकार ने यह कानून नहीं बनाया। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के चलते भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है। सही मायनों में यह कानून 1950 में बन जाना चाहिए था। बिल का लोकसभा में भी कई लोगों ने विरोध किया, वही लोग अब भी इसका विरोध करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कानून का समर्थन पहले ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। वहीं, वर्ष 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी संसद में इस कानून को बनाने के लिए अपनी राय दी थी। अब ये फैसला जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है तो इसका स्वागत करना चाहिए। इस मौके पर दर्शन लाल अरोड़ा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सुनील अग्रवाल, हर्ष गोयल, धनंजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed