फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP's family missing from voter list

वोटर लिस्ट से सांसद का परिवार ही गायब 

Mon, 15 May 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 15 May 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
MP's family missing from voter list
बैलेट बॉक्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मतदाता सूची में गड़बड़ियों का खेल खुलता जा रहा है। आम जनता ही नहीं जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और संदीप पहल के परिवार तक की वोट लिस्ट में नहीं हैं।

विज्ञापन


सांसद शास्त्रीनगर की चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहते हैं। लोकसभा और विधानसभा मतदाता सूची में उनका नाम था। पिछले नगर निगम चुनाव में भी उनका वोट वार्ड 12 में था। इस बार नये परिसीमन के बाद उनके वार्ड की संख्या चार हो गई। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 15 मई है। रविवार को सांसद के प्रतिनिधि हर्ष गोयल उनका वोट देखने लिए बूथ पर पहुंचे। हर्ष ने बताया कि चाणक्यपुरी का बूथ 153, 155 और 157 पड़ता है। यहां पर तीनों बूथों पर पूरी मतदाता सूची चेक की गई, लेकिन सांसद या उनके परिवार का नाम ही लिस्ट में नहीं है। दूसरी ओर सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल एडवोकेट के परिवार की भी वोट भी काट दी गई हैं। पहल ने बताया कि पहले उनका वार्ड 41 था, जो अब 53 हो गया है। उनकी गली की वोट बूथ संख्या 522 पर हैं। आसपास रहने वालों के साथ उन लोगों की भी वोट भी लिस्ट में हैं जो पांच-छह साल पहले घर छोड़कर जा चुके हैं। लेकिन साजिश के तहत उनकी और परिवार के 10 सदस्यों की वोट काट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed