बड़ी घोषणा: सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले- ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए मेरठ में बनाया जाएगा स्टेशन, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अभी खुर्जा से कानपुर तक शुरू हो गया है। ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने संगम और नौचंदी की लेटलतीफी खत्म कर दी है। ये दोनों ट्रेनें तय समय से 15-20 मिनट पहले सिटी स्टेशन पहुंच रहीं हैं। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में साइडिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में मालगाड़ियों को रफ्तार देने के लिए बंगाल से लेकर पंजाब तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके पहले चरण में कानपुर के न्यू भाऊपुर से न्यू खुर्जा सेक्शन का शुभारंभ साल 2020 में हो चुका है।
वहीं शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि मेरठ में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री ने स्वीकृति भी दे दी है।
बता दें कि कई बार लोकसभा में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के मेरठ में स्टेशन बनाए जाने को लेकर मांग की गई थी। कोलकाता से पंजाब तक जाने वाला ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर मेरठ से गुजर रहा है।
यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता, के.बालाजी प्रतीक्षारत
इस कॉरिडोर पर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसके शुरू होने से प्रयागराज से मेरठ आने वाली नौचंदी और संगम की लेटलतीफी दूर हो गई। जो ट्रेनें पहले दो से पांच घंटे की देरी से मेरठ के सिटी स्टेशन पहुंचती थी। अब वह तय समय से 15 से 20 मिनट पहले सिटी स्टेशन पहुंच रही हैं।
संगम और नौचंदी की लेटलतीफी को दूर करने के लिए शहर के जनप्रतिनिधियों ने कई बार लोकसभा से लेकर विधानसभा में मामले रखे। हर बार डीआरएम के निरीक्षण में भी सवाल उठाए जाते रहे लेकिन कोई भी ट्रेनों की लेटलतीफी को दूर नहीं कर सका। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के शुरू होने के कारण रेलवे ट्रैक से मालगाड़ियों का बोझ घटने से संगम और नौचंदी की लेटलतीफी को दूर होने में मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: निखिल हत्याकांड: बेटे का शव देख बेहोश हो गई मां, बहन की आंखों से नहीं सूख रहे आंसू, देर रात हुआा अंतिम संस्कार
प्रयागराज भी समय से पहले पहुंची दोनों ट्रेनें
मेरठ से चलकर प्रयागराज जाने वाली संगम और नौचंदी समय से पहले प्रयागराज जंक्शन पहुंची। 14 अप्रैल को संगम एक्सप्रेस तय समय सुबह 8:35 के बजाय सुबह 8:22 बजे ही प्रयागराज पहुंच गई। वहीं, नौंचदी एक्सप्रेस 12 अप्रैल को तय समय सुबह 10:20 के बजाय सुबह 10:07 बजे ही प्रयागराज पहुंच गईं। यही हाल प्रयागराज से मेरठ आ रही संगम एक्सप्रेस का रहा है। 13 अप्रैल को संगम मेरठ के सिटी स्टेशन पर तय समय 6:25 से पहले 6:15 पर पहुंची।
आराम से यात्री कर रहे सफर
अब कोई लेटलतीफी दोनों ट्रेनों की नहीं बची है। आराम से यात्री सफर कर रहे हैं। मेरठ अब समय से पहले दोनों ट्रेनें आ जाती हैं - आरपी सिंह, सिटी स्टेशन अधीक्षक