फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Rajendra Agarwal inaugurated new building of Akashvani Meerut center

अब आप सुन सकेंगे '...ये आकाशवाणी का मेरठ केंद्र है', सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया उद्घाटन 

Wed, 06 Mar 2019 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Mar 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
MP Rajendra Agarwal inaugurated new building of Akashvani Meerut center
akashwani meerut

यूपी के मेरठ में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की अनुपस्थिति में मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर आकाशवाणी के नवनिर्मित केंद्र का उदघाटन किया। इस दौरान प्रसार भारती व आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारियों ने संबोधित करते हुए 21वीं सदी में आकाशवाणी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन


दस करोड़ के बजट से तैयार हुआ 101.7 मेगाहर्टज आकाशवाणी केंद्र का बुधवार को मेरठ में शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रागिनी गायकों ने रागिनियों की सुंदर प्रस्तुति दीं। जानकारी के अनुसार केंद्र को सुचारू रूप से चालू होने में कुछ समय लगेगा। प्रसार भारती के अधिकारियों के अनुसार तब तक सभी कार्यक्रम दिल्ली व लखनऊ केंद्र से प्रसारित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

दस करोड़ के बजट से तैयार हुआ यह केंद्र को 6180 वर्ग मीटर में फैला है। जिसकी क्षमता दस किलोवाट है। स्टेशन को तकरीबन 60 किलोमीटर दूरी तक सुना जा सकेगा। 

नवनिर्मित केंद्र के ऑडियो प्रोसेसिंग, ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए लेटेस्ट टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ट्रांसमिशन हॉल,रिकार्डिंग स्टूडियो, स्टाफ रूम आदि तैयार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रसार भारती के डीजी एफ. शहरयार, डीडीजी आदित्य चतुर्वेदी, एडीजी ओके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सरोजिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed