{"_id":"672000c4c44bf95d83041df7","slug":"mp-raised-demand-for-construction-of-three-bridges-and-one-road-in-jani-sardana-news-c-73-1-smrt1027-103095-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सांसद ने जानी में तीन पुल और एक मार्ग के निर्माण की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सांसद ने जानी में तीन पुल और एक मार्ग के निर्माण की मांग उठाई
विज्ञापन
जानी खुर्द। बागपत लोकसभा से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने जानी क्षेत्र में गंगनहर एस्केप पर तीन स्थानों पर पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई व जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव से मिलकर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में गंगनहर किनारे टीकरी गंगनहर मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर पुन: निर्माण की मांग की गई। प्रमुख सचिव ने लोकनिर्माण विभाग को कार्य का बजट तैयार करने के लिए कहा है। जानी खुर्द में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि जानी क्षेत्र में गंगनहर से निकलने वाली एस्केप नहर पर टीकरी, जानी और रावा मोहम्मदपुर और नेक में बने पुल जर्जर और चौड़ाई में छोटे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रावा मोहम्मदपुर में एस्केप गंगनहर पर बना पुल कुछ वर्ष पूर्व पानी के तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद अस्थायी पुल बनाया गया है। अब अस्थायी पुल भी जर्जर हो चुका है। इसके चलते पुल पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
वहीं टिकरी आश्रम से सतवाई जानी को आने वाला गंगनहर मार्ग जर्जर हो गया है। इसके लिए वह प्रमुख सचिव से मिले। उन्होंने ज्ञापन देकर मार्ग और पुलों को बनवाने की मांग की। मांग पर प्रमुख सचिव ने विभागों को कार्य का बजट बनाने के लिए कहा है। सांसद ने बताया कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर वह क्षेत्र का विकास करने का प्रयास कर रहे हैं।