{"_id":"6387bec1d503132b4a59d375","slug":"mp-launches-campaign-to-make-educational-institutions-tobacco-free-city-news-mrt6158818146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सांसद ने की शिक्षा संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सांसद ने की शिक्षा संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत
Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
तम्बाकू मुक्त
- फोटो : Social Media
मेरठ के गंगानगर में वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने 200 से ज्यादा छात्रों के साथ मेरठ के शिक्षा संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश, निदेशक एवं मेरठ जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जनपद सलाहकार मोहित भारद्वाज शामिल हुए। सांसद ने कहा कि समाज में बढ़ते तंबाकू सेवन के आंकड़े चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कोहरे के कारण 16 ट्रेनें रद्द, पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट
विज्ञापन
तंबाकू के विष को समाज से समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। युवा देश का भविष्य हैं। देश को तरक्की की ओर ले जाने के लिए युवाओं का स्वस्थ और तंबाकू से दूर रहना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 23 फीसदी युवा किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। भारत में लगभग 50 फीसदी से ज्यादा कैंसर के मामले तंबाकू सेवन की वजह से आते हैं। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने छात्रों को तंबाकू छोड़ने एवं अपने परिवार, मित्र और परिजनों को तंबाकू छुड़वाने की शपथ दिलवाई।
येलो लाइन कैंपेन के तहत सांसद ने भारत सरकार के 2003 के तंबाकू नियंत्रण कानून एवं उत्तर प्रदेश सरकार की तंबाकू मुक्त शिक्षा संस्थान के दिशा निर्देशों की चर्चा की और शिक्षा संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का अभियान शुरू करने पर जोर दिया। इस मौके पर रेडियो डायरेक्टर सुगंधा श्रोतिया उपस्थित रहीं।