फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Haji Fazlur Rehman retaliation on Union Minister Giriraj controversial statement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सांसद का पलटवार, कहा- गंगोत्री की आतंकवाद से तुलना निंदनीय

Wed, 12 Feb 2020 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Feb 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
MP Haji Fazlur Rehman retaliation on Union Minister Giriraj controversial statement
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में लोकसभा सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादास्पद बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि केंद्रीय मंत्री का बयान शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है। देवबन्द वह स्थान है जिसने देश की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी। यहां के उलमा कराम ने लाठियां खाईं। फांसी के फंदों को चूमा, जेल गए और शहीद हुए। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि दारुल उलूम देवबन्द के ही मौलाना महमूद हसन, मौलाना हुसैन अहमद मदनी और दूसरे बुजुर्गों ने माल्टा की जेल में तकलीफ बर्दाश्त की। अब देवबन्द के बुजुर्गों और उलमा पर आतंकवाद का इल्ज़ाम वह लोग लगा रहे हैं जिनके नेताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अंग्रेजों की मदद की।

विज्ञापन

सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने कहा कि गिरिराज सिंह की पार्टी भाजपा ने तो आतंकवाद के आरोप में सज़ा काट चुकी साध्वी प्रज्ञा को संसद में पहुंचाने का काम किया। जिन पर आज भी आतंकवाद के आरोप में केस चल रहा है। ऐसे में जो खुद दागी हों उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है।

सांसद ने कहा कि दारुल उलूम देवबन्द ने हमेशा देश की भलाई के लिए काम किया है और जब भी देश पर या संविधान पर आंच आयी दारुल उलूम देवबन्द ने आगे आकर देश और संविधान की रक्षा की लेकिन गिरिराज सिंह बताएं कि संघ परिवार के मुख्यालय नागपुर में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज क्यों नहीं फहराया जाता जबकि इन दोनों राष्ट्रीय पर्व पर दारुल उलूम में बड़ी शान से तिरंगा झण्डा लहराया जाता है।

सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने कहा कि गिरिराज सिंह को हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने गंगा नदी के उद्गम स्थान गंगोत्री का नाम आतंकवाद से जोड़ा है। सांसद ने कहा कि शाहीन बाग़ उस इंक़लाब का नाम है जो संविधान को बचाने के लिए शुरू किया गया है।

दिल्ली चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है दिल्ली हार के कारण ही गिरिराज सिंह बौखला गए है और उनके इन शर्मनाक बयानों पर प्रधानमंत्री को नोटिस लेना चाहिये। हिन्दू- मुस्लिम एजेंडे को बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed