फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Dr. Laxmikant raised the demand for e-filing centre and High Court bench in Parliament.

Meerut News: सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत ने संसद में उठाई ई-फाइलिंग सेंटर व हाईकोर्ट बेंच की मांग

Tue, 03 Feb 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
MP Dr. Laxmikant raised the demand for e-filing centre and High Court bench in Parliament.
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को संसद में उत्तर प्रदेश के भी जिलों में ई-फाइलिंग सेंटर शुरू करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने छह अक्टूबर 2023 को आदेश दिया था कि आज के 15 दिन के बाद कोई न्यायालय और कोई बार वर्चुअल सुनवाई से मना नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

भारत सरकार ने देश में 4400 ई-फाइलिंग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया और 3100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की। उत्तर प्रदेश में भी प्रत्येक जिले में ई-फाइलिंग सेंटर खोलने की तैयारी कर ली गई लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने 28 अक्टूबर 2023 को ई-फाइलिंग सेंटर की स्थापना को स्थगित करने का आदेश दिया। सांसद ने प्रश्न उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में दिए गए आदेश का अनुपालन सारे देश में हो रहा है तो केवल उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इसका अनुपालन रोका है। क्या रोकने की कार्यवाही नियमसम्मत है। सांसद ने कहा कि मेरे प्रस्ताव को 39 सांसदों ने लिखित समर्थन दिया है। इसलिए ई-फाइलिंग सेंटरों को तत्काल शुरू किया जाए और इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच अविलंब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed