सांसद बोले- ब्लैकमेलिंग के ऑडियो से खुलेगा खतरनाक साजिश का राज, ये है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईयूडीएफ के अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने हवाला प्रकरण पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व विधायक माविया अली की ब्लैकमेलिंग का ऑडियो समय पर सामने लाएंगे। जिसके बाद मामला पूरी तरह साफ हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि माविया अली साजिश के तहत उनके पुतले फुंकवाकर हिंदू मुस्लिम एकता की नगरी का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
शुक्रवार को जारी बयान में मौलाना बदरुद्दीन ने कहा कि माविया अली बनाई गई वीडियो के जरिए डरा धमकाकर उनकी जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं और साजिश के तहत समाचार पत्रों में हवाला कारोबार की खबरें प्रकाशित करा रहे हैं और उनके पुतले फुंकवा रहे हैं। इतना ही नहीं किसी को उन पर शक न हो इसलिए उन्होंने अपना पुतला भी फुंकवा दिया। उन्होंने कहा कि उनके ब्लैकमेलिंग का ऑडियो समय आने पर सामने लाया जाएगा जिसके बाद माविया अली का असली चेहरा सबके सामने आ जाएगा। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए इस हद तक गिर चुके हैं कि वह दारुल उलूम का नाम बदनाम करने पर तुले हुए हैं। मौलाना बदरुद्दीन ने सवाल उठाया कि माविया अली के कहे के मुताबिक उन्होंने 14 अगस्त को पैसे दिए हैं अगर ऐसा है तो फिर इससे पूर्व हुई 5-6 मुलाकातों की उन्होंने वीडियो क्यों बनाई और अगर पैसा दिया है तो उन्हें क्यों नहीं बताया गया।
क्या इतनी बड़ी रकम देकर कोई चुप बैठ सकता है। इतना बड़ा सौदा होने के बाद भी माविया अली पर मेरा मोबाइल नंबर क्यों नहीं है। माविया अली द्वारा हवाला कारोबार की अफवाहें उड़वाई जा रही हैं जबकि उनका 27 मुल्कों में कारोबार है तो उन्हें हवाला के जरिये पैसा लेना की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि वीडियो का डर दिखाकर वह जमीन को हड़पना चाहते हैं।
प्रकरण से मदरसा छात्रों में पनपा रोष
मौलाना बदरुद्दीन अजमल और पूर्व विधायक माविया अली के बीच चल रहे जमीन के विवाद में दारुल उलूम का नाम घसीटे जाने को लेकर मदरसा छात्रों में रोष बना हुआ है। मदरसा छात्र अब्दुल रहमान बस्तवी, मेराज आसामी, हयातुल्लाह बहराइची आदि का कहना है कि जिस तरह से दारुल उलूम को बदनाम किया जा रहा है और मजलिस-ए-शूरा के सदस्य के पुतले फूंके जा रहे हैं उसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि यह सब दारुल उलूम को बदनाम करने की साजिश है।
सीबीआई जांच के लिए कोर्ट जाएगा बजरंग दल
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल व पूर्व विधायक माविया अली के विवाद को हवाला कारोबार से जोड़कर इस पर जमकर राजनीति की जा रही है। शुक्रवार को हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में दोनों नेताओं पर देश विरोधी कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया तो बजरंग दल ने साफ कहा कि मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। डाक बंगले पर हुई हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति व बजरंग दल की संयुक्त बैठक में दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य व सांसद बदरुद्दीन अजमल व पूर्व विधायक माविया अली के हवाला कारोबार से जुड़ा होने पर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर परविंद्र चौधरी, शिवकुमार राणा, अमित चौधरी, सुशील, राजकृष्ण आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/