फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mp atul govil welcome

Meerut News: सांसद ने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों पर की चर्चा

Wed, 23 Oct 2024 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
mp atul govil welcome
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सांसद अरुण गोविल ने बुधवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

रजपुरा विकास खंड कार्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में बुधवार को अरुण गोविल की किठौर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। सांसद ने कहा कि संजन वन के विकास के लिए धनराशि आवंटित हो गई है। जेल में मिलने जाने वालों के लिए प्रतीक्षालय निर्माण की धनराशि का आवंटन हो गया है। कहा कि सब मिलकर काम करेंगे और मेरठ को विकास के पथ पर और आगे ले जाएंगे। सांसद ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। रजपुरा ब्लॉक में प्रथम आगमन पर सांसद का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने तथा संचालन सांसद प्रतिनिधि रोबिन गुर्जर ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, हरवीर पाल, कौशल चौहान, देवेंद्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, पंकज भारद्वाज, अमित त्यागी, फिरेराम धनतला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed