फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Arun Govil met the Chief Minister on the issue of Central Market.

Meerut News: सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले सांसद अरुण गोविल

Tue, 28 Oct 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
MP Arun Govil met the Chief Minister on the issue of Central Market.
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्किट के मुद्दे पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ जाकर मुलाकात की। सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर सेंट्रल मार्केट स्थित कॉम्पलेक्स 661/6 के प्रभावित व्यापारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के मानवीय एवं सामाजिक आधार पर पुनर्वास तथा पुर्नस्थापना के लिए पहल करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कॉम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण के बाद उत्पन्न हुआ संकट अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर मानवीय संकट है। इस कॉम्पलेक्स में लगभग 22 दुकानें 30-35 वर्षों से संचालित थीं। इन पर निर्भर दुकान मालिकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के समक्ष जीविकोपार्जन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि ध्वस्त हुई इन छोटी व्यापारिक इकाइयों पर आश्रित परिवारों को अल्पकालिक वित्तीय सहायता या सरकारी स्वरोजगार एवं पुनर्वास योजनाओं के तहत लाभ दिलाया जाए, ताकि उनके जीवन की गाड़ी पटरी पर लौट सके। उन्होंने सुझाव दिया कि ध्वस्त हुए इस भूखंड पर यदि विधिक रूप से संभव हो तो व्यावसायिक भू-उपयोग संबंधी समस्त आवश्यक नियमों एवं अनुमतियों का निर्वहन कराते हुए एक नया व्यावसायिक परिसर निर्मित कराया जाए। यह पहल न केवल पीड़ित व्यापारियों को मदद प्रदान करेगी बल्कि यह संदेश भी देगी कि आपकी सरकार कानून के शासन के साथ मानवता और करुणा के मूल्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed