फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Arun Govil Meets Traders at Meerut Central Market, Assures Relief After CM Discussion

राहत की खबर लाया हूं: सेंट्रल मार्केट में धरनारत व्यापारियों से बोले सांसद अरुण गोविल, CM से की थी मुलाकात

Tue, 28 Oct 2025 05:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 28 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के धरना स्थल पर सोमवार को सांसद अरुण गोविल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीएम योगी से मुलाकात कर प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास और सहायता को लेकर चर्चा की गई है। 

विज्ञापन
MP Arun Govil Meets Traders at Meerut Central Market, Assures Relief After CM Discussion
सांसद अरुण गोविल व सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में दुकानों के ध्वस्तीकरण के बाद प्रभावित व्यापारियों द्वारा चल रहे धरने पर सोमवार को सांसद अरुण गोविल पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से संवाद किया और आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा हो चुकी है। कहा कि सभी व्यापारियों को बधाई। सीएम से से राहत की खबर लाया हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है। व्यापारियों के लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला है।

विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद व्यापारियों ने आंदोलन की राह अख्तियार कर ली थी और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठते हुए मार्केट बंद कर दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लौटे सांसद अरुण गोविल ने व्यापारियों को राहत दी और मार्केट की दुकानों के शटर खुलवाते हुए मिठाई खिलाई।

विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट कर एक लिखित अनुरोध पत्र सौंपा है। इसमें सेंट्रल मार्केट स्थित कॉम्प्लेक्स संख्या 661/6 की ध्वस्त हुई लगभग 22 दुकानों के मालिकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के पुनर्वास, पुनर्स्थापन और आर्थिक सहायता की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि यह केवल कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि गंभीर मानवीय संकट है, क्योंकि ये दुकानें 30-35 साल से चल रही थीं और कई परिवारों की जीविका इन्हीं पर निर्भर थी।

सांसद ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि प्रभावित परिवारों को अल्पकालिक आर्थिक सहायता दी जाए या सरकारी स्वरोजगार एवं पुनर्वास योजनाओं के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाए। यदि संभव हो तो उसी भूखंड पर नियमों के अनुरूप नया व्यावसायिक परिसर निर्माण करने पर विचार किया जाए। सांसद ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यापारियों की हर संभव मदद की मांग रखी है और आगे भी इस विषय पर सकारात्मक पहल जारी रहेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed