फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   moving car burn turn into fireball

चलती कार बनी आग को गोला

Wed, 03 Jul 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
moving car burn turn into fireball
आग बुझाते फायर ब्रिगेड की गाड़ी - फोटो : KITHOR
खरखौदा। बिजली बंबा बाईपास स्थित पीएसी के समीप भारत पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड की ओर से जा रही एसेंट कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने कार रोक दी तथा सभी लोग आनन-फानन में बाहर निकले। तब तक कार रुकी तो धुआं तेजी से उठने लगा। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। इस पर चारों लोग कार छोड़कर फरार हो गए। वहीं, इसकी जानकारी पाकर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस पर मौके पर गाड़ी पहुंच गई। उधर, आग तेज होने पर पुलिस ने दोनों ओर के यातायात को रोक दिया। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। जब तक फायर टैंकर मौके पर पहुंचा तब तक कार के चारों टायर धमाके के साथ फट चुके थे। सीएनजी टैंक फटने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि रोड पर करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed