{"_id":"6a89c70bf583ae887d0ffc2c","slug":"motorcyclist-dies-companion-injured-in-road-accident-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113362-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल पुलिस चौकी के सामने किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया।
रुहासा गांव निवासी फरमान (26) पुत्र नसीम शनिवार को अपने साथी शाहदत पुत्र ताहिर के साथ बाइक से मेरठ की ओर जा रहा था। नानू पुल पुलिस चौकी के सामने पहुंचने पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया। घायल शाहदत का उपचार कराया जा रहा है।
फरमान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। चचेरे भाई मुजम्मिल ने बताया कि फरमान तीन बहनों और चार भाइयों में था। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- --