फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Motorcycle-borne youths pelted stones at a Roadways bus from the Bhaisali depot.

Meerut News: भैसाली डिपो की रोडवेज बस पर बाइक सवार युवकों ने किया पथराव

Tue, 25 Aug 2026 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle-borne youths pelted stones at a Roadways bus from the Bhaisali depot.
बस का आगे का शीशा टूटा, सवारियों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन


-आरोपी पथराव करने के बाद मौके से भागे, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में लखवाया गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने भैसाली डिपो की बस पर मंगलवार देर शाम पथराव कर दिया। पथराव में बस के आगे का शीशा टूट गए। अचानक हुए पथराव से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।

इटावा निवासी बस परिचालक अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बागपत के जौहड़ी गांव निवासी चालक रामबीर के साथ भैसाली डिपो की बस लेकर मेरठ से बड़ौत जा रहे थे। रोहटा फ्लाईओवर के नीचे उन्होंने कुछ देर के लिए बस खड़ी की थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बस हटाने के लिए कहने लगे। परिचालक के अनुसार उन्होंने युवकों के कहने पर बस मौके से हटा ली।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बावजूद दोनों युवक बस का पीछा करने लगे। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। लखवाया गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने अचानक बस पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से बस के साइड के शीशे टूट गए। पथराव होते ही बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस को रोककर यात्रियों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed