{"_id":"6936fef8afadbb83b70bc236","slug":"mother-who-went-to-call-her-son-was-abused-and-beaten-up-when-she-protested-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104885-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटे को बुलाने गई मां से गाली गलौज, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटे को बुलाने गई मां से गाली गलौज, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बड़कली गांव में खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले सोनू को उसकी मां सुनीता बुलाने गई तो छह ग्रामीणों ने उसके साथ गाली गलौज की। सोनू ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव में आई मां व एक अन्य से भी मारपीट की गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।
महिला सुनीता ने दौराला थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात सोनू खाना खाकर घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह उसे बुलाने गई तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही छह ग्रामीणों ने सुनीता के साथ गाली गलौज की, जिसका सोनू व सुनीता ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव में आई सुनीता व ग्रामीण गणेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में तीनों घायल हो गए। थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।