{"_id":"5cf0e0d2bdec22075c11805f","slug":"mother-was-making-body-trade-by-minor-daughter-by-giving-sleeping-pills-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग बेटी से मां करा रही थी देह-व्यापार, पीड़िता ने एसएसपी को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग बेटी से मां करा रही थी देह-व्यापार, पीड़िता ने एसएसपी को सुनाई आपबीती
Fri, 31 May 2019 01:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 31 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता को महिला थाने लेकर पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक मां द्वारा नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग किशोरी किसी तरह चंगुल से भागकर एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी नितिन तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र के भागीरथी कुंज की रहने वाली एक किशोरी ने शुक्रवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी।
किशोरी ने बताया कि उसकी मां उसे नींद की गोलियां देकर गलत काम कराती है। किशोरी ने बताया कि उसका सगा भाई भी नशीली गोलियां देकर उसके साथ गलत काम करता है।
विज्ञापन
किशोरी किसी तरह मां के चंगुल से भाग निकली और तीन दिन से मेरठ के कमिश्नरी पार्क में सो रही थी। शुक्रवार को पीड़िता हिम्मत करके एसएसपी दफ्तर पहुंची और खुद को इस दलदल से निकालने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई।
एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया, एसएसपी ने पीड़िता को महिला थाने भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया, एसएसपी ने पीड़िता को महिला थाने भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/