{"_id":"5f7cd4848ebc3e679f0b9155","slug":"mother-was-dragging-teenager-there-was-noise-of-kidnapping-city-news-mrt5048600124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को खींचकर ले जा रही थी मां, अपहरण का मच गया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को खींचकर ले जा रही थी मां, अपहरण का मच गया शोर
विज्ञापन

परतापुर। टीपी नगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर मंगलवार दोपहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब कार सवार कुछ महिलाएं और युवक दिनदहाड़े एक किशोरी को उठाकर ले गए। बाद में पता चला कि किशोरी को ले जाने वाली उसकी मां और अन्य रिश्तेदार हैं। किशोरी के पिता ने थोड़ी दूरी पर ही किशोरी को छुड़ा लिया। किशोरी ने अपनी मां के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बागपत रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी दिवाकर तेवतिया का अपनी पत्नी मीरा से विवाद चल रहा है। जिसके चलते मीरा पिछले चार साल से दिल्ली स्थित अपने मायके में रह रही है। मंगलवार को दिवाकर की मां अपनी 10 वर्षीय पोती के साथ सिकंदराबाद स्थित अपने गांव जाने के लिए निकली थी। केएमसी हास्पिटल के निकट कार सवार कुछ युवकों और महिलाओं ने किशोरी को जबरन टेंपो से खींच लिया। जिसके बाद शोर मचाती किशोरी की दादी काफी दूर तक कार के पीछे दौड़ी। लेकिन, कार सवार किशोरी को लेकर फरार हो गए। घटना के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया। उधर, किशोरी के पिता ने थोड़ी दूरी पर ही कार सवार लोगों को दबोच लिया। पुलिस सभी लोगों को लेकर थाने पहुंची तो पता चला किशोरी को उसकी मां जबरन ले जा रही थी। किशोरी ने अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।