{"_id":"5990551e4f1c1b1e3c8b45a5","slug":"mother-was-abducted-in-film-style-crores-of-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में कराया था मां का अपहरण, सीएम योगी से मिल चुका कलयुगी बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में कराया था मां का अपहरण, सीएम योगी से मिल चुका कलयुगी बेटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लालच में कराया था मां का अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पल्लवपुरम क्षेत्र से छह माह पहले हुए कमलेश के अपहरण का रविवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि उसके बेटे ने ही पांच लाख रुपए की सुपारी देकर अपहरण कराया था। पुलिस के मुताबिक, अपहरण कराकर पानीपत के पास नहर में महिला का शव को फेंक दिया था। पुसिस जांच में सामने आया कि बेटे ने प्रोपर्टी के लिए मां का अपहरण कराया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने रविवार को प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि कलयुगी बेटा करोड़ों की प्रॉपर्टी ऐंठना चाहता था। खास बात यह है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपने मामा पर अपहरण का आरोप लगाया था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दिनों कातिल बेटा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिला था। एसपी सिटी ने किया खुलासा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/