फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother took two lives, embryos found in litter pile, routing raid

मां कूड़े के ढेर में फेंक गई दो जिंदगी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 09 Mar 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Mar 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mother took two lives, embryos found in litter pile, routing raid
कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने से हंड़कंप

कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। आनन-फानन में डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने कस्बे में ताबड़तोड़ छापेमारी कर महिला चिकित्सकों की जांच-पड़ताल की। महिला चिकित्सक क्लीनिक बंद कर चंपत हो गई। टीम ने दो क्लीनिकों पर सील लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा भी कई मेडिकल स्टोर के बारे में टीम ने जांच की।      

विज्ञापन


पुरकाजी क्षेत्र में भ्रूण मिलने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम बनाकर जांच-पड़ताल कराई। डिप्टी सीएमओ डॉ वीके ओझा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले जहां भ्रूण मिले, वहां जांच-पड़ताल की। भ्रूणों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनमें दो भ्रूण करीब पांच से छह माह के हैं। टीम ने सबसे पहले कस्बे में डॉक्टर संध्या के क्लीनिक पर छापा मारा, लेकिन यहां ताला बंद मिला। इसके बाद डॉक्टर शायना परवीन के कसफ क्लीनिक की जांच की गई तो वह भी गायब मिलीं। डिप्टी सीएमओ ने तत्काल दोनों के क्लीनिक को सील कर दिया। इसके अलावा डॉ. बबीता चौधरी के क्लीनिक की जांच-पड़ताल की गई। यहां कोई चिकित्सकीय उपकरण नहीं मिले, जबकि डॉ. सोनिया के भी कागजात चेक किए गए, जो सही पाए गए। चिकित्सकीय दल की ओर से बंद मिले क्लीनिक की दोनों महिला चिकित्सकों के विरुद्ध पुरकाजी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके ओझा ने बताया कि भ्रूण मिलने की घटना को लेकर कार्रवाई की गई है। कस्बे में स्थानीय चिकित्सकों की एक टीम बना दी गई है, जो छापेमारी कर जांच-पड़ताल करेगी। उधर, कस्बे में मेडिकल स्टोरों की भी जांच की जाएगी। फर्जी या प्रतिबंधित दवाईयां बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर स्टोरों को सील किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed