फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother Mary's foot march reached Sardhana, special prayers were held

Meerut News: सरधना पहुंची माता मरियम की पदयात्रा, हुई विशेष प्रार्थना

Fri, 08 May 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Mother Mary's foot march reached Sardhana, special prayers were held
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम के पर्व पर पदयात्रा के बाद प्रार्थना कराते धर्
- श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष परिवार की खुशहाली की प्रार्थना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मेरठ के संत जोसफ्स महागिरजाघर से निकली वार्षिक पदयात्रा शुक्रवार अलसुबह करीब 4:00 बजे सरधना चर्च पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष मत्था टेककर सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
पदयात्रा बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मेरठ से शुरू हुई थी। श्रद्धालु भजन-प्रार्थना करते हुए दबथुवा स्थित चर्च पहुंचे, जहां कुछ समय विश्राम के बाद यात्रा पुनः सरधना के लिए रवाना हुई। चर्च पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और मिस्सा बलिदान का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मेरठ धर्मप्रांत के बिशप भास्कर जेसुराज ने कहा कि मई का महीना माता मरियम को समर्पित होता है। उन्होंने लोगों से प्रेम, करुणा और सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माता मरियम त्याग, संवेदनशीलता और विश्वास का प्रतीक हैं तथा उनकी मध्यस्थता से की गई प्रार्थनाएं ईश्वर तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं से जुड़े निवेदन पत्र माता मरियम को समर्पित किए। फादर वलेरियन पिंटो ने कहा कि श्रद्धा और सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य सुनी जाती है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माता मरियम के भक्ति गीत गाए और विश्व शांति, देश की सुख-समृद्धि तथा बीमारों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। आयोजन में चर्च प्रबंधक फादर वलेरियन पिंटो, फादर पीटर प्रकाश समेत अन्य धर्मगुरु मौजूद रहे। पदयात्रा और कार्यक्रम के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम के पर्व पर पदयात्रा के बाद प्रार्थना कराते धर्

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम के पर्व पर पदयात्रा के बाद प्रार्थना कराते धर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed