फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother Mary gave the message of peace

सरधना चर्च में श्रद्घालुओं ने की माता मरियम से प्रार्थना

Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Mother Mary gave the message of peace
माता मरियम ने दिया शांति का संदेश
विज्ञापन

सरधना। कृपाओं की माता के महोत्सव के सातवें दिन बृहस्पतिवार को चर्च में प्रार्थना आयोजित की गई। इसमें दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए। दिनभर चर्च में विभिन्न भाषाओं में प्रार्थना हुई। पादरी ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाए। साथ ही बीमारों के स्वस्थ होने की कामना की।
चर्च परिसर में फादर पाकियानॉथन व फादर ससिन बाबू ने मिस्सा बलिदान कराया। उन्होंने कहा कि माता मरियम दयालु व कृपालु थीं। उनकी शरण में जो आया उसका कल्याण हुआ। उन्होंने हमेशा शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमें ईश्वर के प्रेम, आनंद व मानव के उद्धार का संदेश देता है। प्रभु यीशु ने जीवन के लिए उपयोगी बहुत से संदेश दिए हैं। दीन दुखियों की सहायता करना, प्रेमभाव से रहना, लालच न करना आदि। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कृपाओं की माता की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष शीश नवाकर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

महोत्सव की तैयारी हुई पूरी
कृपाओं की माता के महोत्सव को लेकर चर्च में टेंट, लाइट सजावट का काम चल रहा है। चर्च रोड पर दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। श्रद्घालुओं के लिए संत चार्ल्स, सेमिनरी, परिसर में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मेले में सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा शिविर को लेकर एसडीएम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इस संबंध में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed