फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother makes shraddh of her alive daughter and breaks ties with brother forever after daughter love marriage

मां ने जिंदा बेटी को मरा मानकर किया श्राद्ध, भाई से जीवन भर का तोड़ा नाता, एक कदम से बदले रिश्ते

Thu, 15 Oct 2020 12:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Oct 2020 12:51 AM IST
सार

  • युवती का सगे मामा के बेटे से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, कोर्ट मैरिज की
  • युवती के परिजनों ने बेटी को हमेशा के लिए मरा मानकर कर दिया श्राद्ध
  • नगर के एक मौहल्ले की रहने वाली है युवती

विज्ञापन
Mother makes shraddh of her alive daughter and breaks ties with brother forever after daughter love marriage
श्राद्ध- प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली में नगर के एक मोहल्ले में एक जिंदा युवती के श्राद्ध करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के परिजनों ने अपनी बेटी को हमेशा के लिए मरा मानकर बुधवार को उसका श्राद्ध कर दिया। हवन कराकर उसके चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए।
विज्ञापन

 
दरअसल, नगर के एक मौहल्ले की गली नंबर 2 की रहने वाली बीए तृतीय की छात्रा का अपने ही सगे मामा के बेटे यानी ममेरे भाई जो शामली जनपद के एक गांव का है से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत 29 सितंबर को वह अपने ममेरे भाई के साथ घर छोड़कर चली गई थी। युवती के परिजनों को घर से वह गायब मिली, तो उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


युवती के परिजनों को जब इस बात का पता चला कि वह प्रेम-प्रसंग के कारण अपने ही ममेरे भाई के साथ चली गई है और उसके साथ विवाह भी कर लिया है तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं युवती ने हाईकोर्ट से अपनी जान की गुहार भी लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में युवती की मां ने जब अपने भाई यानी आरोपित युवक के पिता से बात की तो वह भी इस मामले में कोई दखल देने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद युवती की मां भाई आदि परिजनों ने उसे हमेशा के लिए मरा मान लिया और बुधवार को अखिल भारतीय बेरागी महासभा के युवा जिलाध्यक्ष घनश्याम व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में बेटी का घर पर श्राद्ध मनाया गया।

पंडित बुलाकर हवन कराया, जिसमें मोहल्ले के कई लोगों को शामिल किया। उसके चित्र पर फूलमाला चढ़ाते हुए पुष्प अर्पित किए गए। युवती की मां ने व्यथित होकर बताया कि उसे अपने भतीजे से यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी बहन के साथ ही विवाह कर लेगा। उसने जब अपने भाई से इस बाबत बातचीत की तो उसने भी दखल देने से इंकार कर दिया।

उधर युवा जिलाध्यक्ष घनश्याम का कहना था कि युवती ने समाज में अपने माता-पिता के सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए उन्हें कलंकित किया है, जिस कारण परिवार के लोगों ने दुखी होकर युवती के जिंदा होते हुए उसका श्राद्ध किया। जल्द ही इस प्रकरण में समाज के लोगों की पंचायत कर उनका समाज से बहिष्कार करने का निर्णय लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed