सास-बहू की मौत: गाड़ी का कर रही थीं इंतजार, रोडवेज बस ने कुचला; चार साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
अमर उजाला नेटवर्क, नगीना (बिजनौर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:02 PM IST
सार
ससुर मजीद का कहना हैं कि पुत्रवधु इरफाना की तबीयत खराब थी, जिसकी दवाई दिलाने के लिए पत्नी अमरूदी के साथ बड़कली जा रहे थे। खानपुर घाटी गांव के समीप सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मृतका का पति अहमदाबाद में जेसीबी चलाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला