{"_id":"68deb49c812036ebf70a33e8","slug":"mother-durga-was-bid-farewell-with-immersion-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109908-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विसर्जन के साथ मां दुर्गा को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विसर्जन के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा पूरे श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। मोहल्ला भाटवाड़ा में विगत नौ दिनों से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे थे। बृहस्पतिवार को गंगनहर में मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने भक्ति-भाव और उत्सव के रंग में डूबकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और भजनों की धुन पर झूमते हुए मां के जयकारे लगाए। यात्रा मोहल्ला भाटवाड़ा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई विसर्जन स्थल तक पहुंची। पूरे नगर में माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, अंकित सैनी, अरुण चौपड़ा, यश भारद्वाज, वैभव जैन, योगेश शर्मा, शुभम प्रजापति, विकास राय, अंशुल शर्मा, दीपांशु शर्मा, अंकुर आदि रहे।
गंगनहर पर तैनात रही सुरक्षा टीम
पिछले वर्ष गणेश विसर्जन के दौरान गंगनहर में चार लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस कारण इस बार प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। विसर्जन स्थल पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई थी। साथ ही पीएसी के गोताखोर नावों के साथ लगातार गश्त करते रहे, जिससे किसी भी अनहोनी की स्थिति को रोका जा सके। देर शाम तक कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।