फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-daughter eaten poisonous at SP office in Shamli

यूपी: शामली में मां-बेटी ने एसपी दफ्तर पर खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Wed, 24 Jul 2019 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jul 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter eaten poisonous at SP office in Shamli
एसपी दफ्तर पर मौजूद मां बेटी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में बुधवार को एसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंची मां-बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना से एसपी दफ्तर में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं दोनों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झिंझाना थाना के ग्राम खोड़ निवासी समा प्रीति (38) पत्नी रणवीर और उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी बुधवार को एसपी दफ्तर शिकायत लेकर पहुंची थी। मां बेटी का आरोप है कि आस पड़ोस के कुछ लोग कई माह से बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। चौसाना चौकी पर भी दोनों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

बुधवार को मां बेटी चौसाना चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंची थी। यहां एसपी के न मिलने पर शिकायत पत्र कार्यालय में दे दिया, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर दफ्तर के गेट पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। 

बताया गया कि घटना के दौरान एसपी अजय कुमार कांवड़यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान मां बेटी ने एसपी दफ्तर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं एसपी अजय कुमार का कहना है कि प्रकरण में चौसाना चौकी प्रभारी बीनू सिंह को निलंबित कर दिया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को इस मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed