फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother and son were cremated in a gloomy atmosphere in Maliana of Meerut

Meerut Suicide Case: एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, आंखों से छलके आंसू

Tue, 12 Jul 2022 12:02 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jul 2022 12:02 AM IST
सार

मां-बेटे की एक साथ अर्थी उठी तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान गमगीन माहौल में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Mother and son were cremated in a gloomy atmosphere in Maliana of Meerut
महिला का फाइल फोटो व बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ट्रेन के सामने अपने मासूम को साथ लेकर कूदने वाली आरती और बेटे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में एक साथ मां-बेटे की अर्थी उठी। परिजनों ने नई बस्ती स्थित शमशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शिकायती पत्र आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


भोला रोड निवासी आरती (32) की शादी बारह साल पहले मलियाना में जसवंत नगर निवासी शेरू के साथ हुई थी। आरती को पति पर किसी दूसरी महिला से संबंध का शक था। जिसके चलते घर में विवाद रहता था। पति आए दिन शराब पीकर आरती के साथ मारपीट करता था। रविवार को भी शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिससे आहत होकर पत्नी अपने बेटे तनिष्क, बेटी काजल को लेकर मलियाना रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गोल्डन टेंपल ट्रेन के सामने आरती बेटे तनिष्क को लेकर कूद गई थी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी जबकि बेटी काजल मां का हाथ छुड़ाकर भाग गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर टीपी नगर विवेक शर्मा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed