Bijnor: मच्छर भी हैं, लार्वा भी, पर आंकड़ों में नहीं डेंगू का कोई मरीज, जागरुकता से जीती जंग
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जागरुकता के जरिए डेंगू से जंग जीती जा रही है। जिले में आठ जगहों से डेंगू के मच्छर टाइगर (एडीज एजिप्टी) का सफाया किया।जनवरी से अब तक 177 मरीजों की डेंगू की जांच हुई है लेकिन आंकड़ों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में मलेरिया विभाग की टीम ने एक साल में आठ जगहों पर डेंगू के मच्छर टाइगर (एडीज एजिप्टी) के लार्वा का सफाया किया है। लार्वा मिलने से यह साफ हो जाता है कि डेंगू के मच्छर भी क्षेत्रों में पनप रहे हैं। लेकिन खुशी की बात यह है कि जिले में डेंगू से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा शून्य है।
मलेरिया विभाग की टीम ने जनवरी से अब तक आठ जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। जिसके बाद टीम ने लार्वा को निकालकर सफाई कराई। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर में तीन, जलीलपुर में दो और फीना, स्योहारा, धामपुर में एक-एक जगह से डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है।
कुल मिलाकर विभाग ने आठ जगहों से टाइगरों का सफाया किया है। डेंगू का मच्छर बनने का समय 15 दिन का होता है। एक सप्ताह में लार्वा बनता है। जबकि लार्वा बनने के बाद मच्छर बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जिसके चलते मच्छर बनने से पहले ही लार्वा का सफाया कर दिया गया। हालांकि जिलेे में अभी तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट
जिले में नहीं मिला कोई डेंगू का मरीज
जिले में मलेरिया विभाग ने जनवरी से अब तक 177 लोगों की डेंगू की जांच की है। मगर इनमें से कोई भी डेंगू का मरीज नहीं मिला है। इन मरीजों में वायरल फीवर की समस्या देखने को मिली है। यह मौसम डेंगू और मलेरिया का ही चल रहा है, लेकिन इस साल डेंगू का कोई मरीज नहीं पाया गया। जबकि मलेरिया के 32 मरीज मिले हैं।
साल 2019 में बिजनौर आए थे इंसेक्ट कलेक्टर
साल 2019 में इंसेक्ट कलेक्टर ने बिजनौर आकर गंगा बैराज से मच्छर पकड़े थे। इंसेक्ट कलेक्टर का पद मंडल स्तर पर होता है। इंसेक्ट कलेक्टर ने अपनी टीम के साथ गंगा बैराज क्षेत्र में जाल लगाया था। जिसके बाद वहां एक घंटे में मच्छर को पकड़ा। मच्छर को पकड़ने के बाद देखा जाता है कि क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप कितना है।
स्कूलों में साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रहे मलेरिया इंस्पेक्टर
मलेरिया विभाग अभियान चलाकर लोगों को इकट्ठा पानी बाहर निकालने के लिए जागरूक कर रहा है। सोमवार से स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करने का अभियान शुरू हो गया है। जहां मलेरिया इस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। वहीं गमलों, फ्रीज, एसी में से इकट्ठा पानी निकालने के लिए बारे में बताया।
जिले में विभाग की टीम लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक कर रही है। स्कूल और घरों में जाकर उन्हें इकट्ठा पानी निकालने के बारे में बताया जा रहा है। अभी डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। - आशुतोष सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी