फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MoS Dinesh Khatik's mother passes away

राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता का निधन

Thu, 27 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
MoS Dinesh Khatik's mother passes away
राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता का निधन
विज्ञापन

मेरठ। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता सरोज देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर राज्यमंत्री दिनेश खटीक को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार ब्रजघाट में किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फोन कर सांत्वना दी।

जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक गंगानगर के राजेंद्रपुरम में रहते हैं। उनकी 67 वर्षीय माता सरोज देवी पत्नी देवेंद्र कुमार कैंसर से पीड़ित थीं। उनका पहले दिल्ली और अब मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। अंतिम यात्रा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संजीव गोयल सिक्का, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या के लोग शामिल रहे। ब्रजघाट में हुए अंतिम संस्कार में पश्चिम के तमाम विधायकों ने श्रद्धांजलि दी। सरोज देवी परिवार में दो बेटे दिनेश खटीक, नितिन खटीक और तीन बेटियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति देवेंद्र कुमार भट्ठा व्यवसायी एवं किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed