{"_id":"6795490405fdffdbe606902d","slug":"more-than-two-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-business-leaders-shop-meerut-news-c-72-1-smrt1021-127898-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारी नेता की दुकान के ताले काटकर दो लाख से ज्यादा की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारी नेता की दुकान के ताले काटकर दो लाख से ज्यादा की चोरी
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में रंगोली मंडप के पास पउप्र संयुक्त व्यापार मंडल के महानगर सचिव मुन्नालाल गुप्ता की दुकान के ताले काटकर दो बदमाश दो लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। व्यापारी नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
गढ़ रोड पर रंगोली मंडप के पास मुन्नालाल गुप्ता की माधव एंटरप्राइजेज के नाम से वॉल पुट्टी की थोक की दुकान है। सुबह करीब सात बजे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने उनकी दुकान के शटर के ताले कटे हुए देख फोन किया। मुन्नालाल गुप्ता ने मौके पर पहुंचे तो दुकान और बराबर में स्थित दुकान से काफी सामान गुम था। मुन्नालाल गुप्ता के मुताबिक बदमाश गोदाम में खड़ी ई-रिक्शा, तीन चार्जर, बैटरी-इन्वर्टर, एडहेशिव की 10 बाल्टी, वाशर की एक बोरी समेत काफी सामान चोरी कर ले गए।
पउप्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष पंडित आशु शर्मा और व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विजय राठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया। घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
सवा घंटे में की वारदात
सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश 1:17 से 2:30 तक घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
जागृति विहार में डेढ़ माह में 42 लाख रुपये के सात ट्रांसफार्मर चोरी
एक भी घटना का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा, शुक्रवार को फिर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में बदमाश डेढ़ माह में 42 लाख रुपये के सात ट्रांसफर चोरी कर ले गए। पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। शुक्रवार रात फिर से बदमाश 250 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए।
जेई संजय कुमार की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित आवास-विकास कॉलोनी को बिजलीघर से 250 केवी के ट्रांसफार्मरों से विद्युत सप्लाई दी जाती है। पिछले कई दिनों से बदमाश लगातार ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं। इससे महकमे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी के बाद आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 250 केवी के एक ट्रांसफार्मर की कीमत करीब छह लाख रुपये है। छह दिसंबर को बदमाश 250 केवी के एक, 10 दिसंबर को दो, 11 दिसंबर को एक और 6 जनवरी को एक ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।