{"_id":"604651cc8ebc3e8cbc5601ee","slug":"more-than-ten-lakh-people-have-not-made-golden-cards-in-meerut-and-special-drive-will-be-launched-from-march-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: 10 लाख से ज्यादा लोगों के नहीं बने गोल्डन कार्ड, अब 24 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: 10 लाख से ज्यादा लोगों के नहीं बने गोल्डन कार्ड, अब 24 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
Tue, 09 Mar 2021 12:56 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:56 AM IST
सार
- मेरठ में 10 से 24 मार्च तक मुफ्त बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड
- ढाई साल से 10 लाख से ज्यादा पात्र कार्ड से वंचित
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना
विस्तार
मेरठ में करीब ढाई साल पहले शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 10,38,157 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। जिले में 12,55, 915 लोगों के गोल्डन कार्ड बनने थे, जिनमें से 2,17,758 (17.4 प्रतिशत) के ही गोल्डन कार्ड बन सके हैं।
विज्ञापन
अब 10 से 24 मार्च तक शासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शिविर लगाकर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। अभी तक जन सुविधा केंद्रों पर 30 शुल्क लेकर यह गोल्डन कार्ड बन रहे थे। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड या राशन कार्ड, परिवार पंजिका की नकल या प्रधानमंत्री का पत्र लाना होगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि आयुष्मान योजना के पात्र एक परिवार को साल भर में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए है। इसके लिए आयुष्मान भारत (गोल्डन कार्ड) बनवाने के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा या फिर जिला कार्यालय में बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण पर आईं 257 आपत्तियां, जल्द होगा सूची का अंतिम प्रकाशन
शिविर से एक दिन पहले दी जाएगी जानकारी
10 मार्च को सांसद राजेंद्र अग्रवाल योजना का शुभारंभ करेंगे। शिविर के आयोजन से पहले आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक दिन पहले पर्ची देंगे। इस पर परिवार के मुखिया का नाम, कैंप का स्थान और तिथि का उल्लेख होगा।
ग्राम सभा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी सूचना
विकास भवन में सीडीओ शशांक चौधरी और सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान पखवाड़े के दौरान लगने वाले शिविरों का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि लाभार्थी की ग्रामवार सूची संबंधित ग्राम सभा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/