{"_id":"5d53a1198ebc3e6cf231b438","slug":"more-than-hundred-history-sheeter-on-police-radar-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मूड में मेरठ पुलिस, 102 हिस्ट्रीशीटर रडार पर, इन क्षेत्रों में दी जा रही ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मूड में मेरठ पुलिस, 102 हिस्ट्रीशीटर रडार पर, इन क्षेत्रों में दी जा रही ताबड़तोड़ दबिश
Wed, 14 Aug 2019 11:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन में चल रही मेरठ पुलिस ने जिले के 102 पेशेवर अपराधियों को रडार पर ले लिया है। इन सभी शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीट लिसाड़ी गेट, कंकरखेड़ा, किठौर और थाना मुंडाली में खुली हैं। वहीं, सिविल लाइन, भावनपुर और गंगानगर थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटर शून्य मिलने पर नए सिरे से तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों जिस तरह से रोजाना एनकाउंटर का सिलसिला चला तो उसके बाद अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का अभियान शुरू हो गया। एसएसपी अजय साहनी ने मेरठ पुलिस को एक साथ 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का दस दिन का टास्क दिया था। जिले के थानेदारों ने 102 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल डाली।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया है कि लूट, डकैती, अपहरण, हत्या में नामजद आरोपियों और जहर खुरानी गिरोह के बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं हैं। इनमें कई ऐसे अपराधी हैं, जो किसी वारदात के बाद जमानत पर छूटकर जेल से आते हैं और फिर वारदात करते हैं। उन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के बाद उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
किस थाने में कितनी खुली हिस्ट्रीशीट
शहरी थाना संख्या
कोतवाली 05
देहलीगेट 06
लिसाड़ीगेट 09
ब्रह्मपुरी 03
परतापुर 04
टीपीनगर 02
सदर बाजार 02
लालकुर्ती 02
रेलवे रोड 01
नौचंदी 02
मेडिकल 03
कंकरखेड़ा 06
दौराला 03
पल्लवपुरम 02
सिविल लाइन 00
किस थाने में कितनी खुली हिस्ट्रीशीट
शहरी थाना संख्या
कोतवाली 05
देहलीगेट 06
लिसाड़ीगेट 09
ब्रह्मपुरी 03
परतापुर 04
टीपीनगर 02
सदर बाजार 02
लालकुर्ती 02
रेलवे रोड 01
नौचंदी 02
मेडिकल 03
कंकरखेड़ा 06
दौराला 03
पल्लवपुरम 02
सिविल लाइन 00
देहात थाना संख्या
जानी 05
रोहटा 01
इंचौली 02
परीक्षितगढ़ 04
मवाना 05
हस्तिनापुर 05
बहसूमा 04
फलावदा 04
किठौर 07
मुंडाली 07
खरखौदा 04
सरूरपुर 03
सरधना 04
भावनपुर 00
गंगानगर 00
जानी 05
रोहटा 01
इंचौली 02
परीक्षितगढ़ 04
मवाना 05
हस्तिनापुर 05
बहसूमा 04
फलावदा 04
किठौर 07
मुंडाली 07
खरखौदा 04
सरूरपुर 03
सरधना 04
भावनपुर 00
गंगानगर 00