फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than fifty CCTVs searched, no accused identified

Meerut News: पचास से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, नहीं चिह्नित हुआ आरोपी

Fri, 08 Nov 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
More than fifty CCTVs searched, no accused identified
मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के रिवर हाइट्स में दवा व्यापारी आदेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह स्कूटी की डिग्गी में दो लाख रुपये कैश लेकर बैंक में जा रहे थे। बैरीपुरा के पास एक ठग उन्हें मिला और स्कूटी रुकवा ली थी। उसने आदेश से कहा था कि कि तुमने मेरी बहन से छेड़छाड़ की है। व्यापारी ने मना किया तो ठग ने बातों में उलझाया और कहा कि मेरा घर सामने है और चलो अपनी बहन को बुलाकर पूछताछ कर पहचान कराता हूं। आदेश बातों में आ गया और चार सौ मीटर दूरी पर चला गया था। इस दौरान उसकी स्कूटी दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दिल्ली रोड पर पचास से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन आरोपी अभी तक चिह्नित नहीं हो सका। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed