{"_id":"697a7d6f1920a5191d016f54","slug":"more-than-a-hundred-shops-in-the-market-face-the-threat-of-suspension-and-their-allotment-will-be-cancelled-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1092866-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंडी की सौ से अधिक दुकानों पर निलंबन की तलवार,आवंटन होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंडी की सौ से अधिक दुकानों पर निलंबन की तलवार,आवंटन होगा रद्द
विज्ञापन
लोहियानगर मंडी के बाद अब दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी, फल और गल्ला मंडी की 100 से अधिक दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए जा सकते हैं। बकाया किराया और मंडी शुल्क अदा ने करने वाले दुकानदार इस कार्रवाई की जद में होंगे। पहले लाइसेंस और फिर दुकानों का आवंटन निरस्त किया जाएगा। मंडी समिति ने बकायेदार फर्मों को इस आशय का नोटिस जारी किया है।
मेरठ मंडी में 400 से अधिक दुकानें हैं। नवीन सब्जी, फल और गल्ला मंडी के कई दुकानदारों ने किराया और मंडी शुल्क जमा नहीं किया है। ऐसे व्यापारियों पर 20 लाख रुपये से भी अधिक बकाया है। बकाया जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। 15 दिन पहले ही इसी मामले में लोहियानगर मंडी की 19 दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया है। इसी तर्ज पर मेरठ नवीन मंडी की दुकानों के पहले चरण में लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी जारी की गई है। नोटिस में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर दुकानों का आंवटन भी निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकेले फल मंडी की 60 दुकानें हैं जिनको नोटिस देकर अंतिम चेतावनी दी जा चुकी है। जिन दुकानों को निरस्त किया जाएगा, उनके आवंटन की प्रक्रिया दोबारा से की जाएगी। नवीन सब्जी फल एवं गल्ली मंडी समिति के सचिव कुलदीप सैनी के मुताबिक बकाया अदा न करने वाले आवंटियों को चेतावनी जारी की गई है। अगर किराया और मंडी शुल्क जमा नहीं किया गया तो लाइसेंस निलंबन के साथ ही दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।