फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: More than 10 injured, sharp weapon between prime candidate supporters in village Samaspur late at night

मेरठ: प्रधान प्रत्याशी समर्थकों के बीच चले धारदार हथियार, कई राउंड हवाई फायरिंग, 10 से अधिक घायल

Mon, 26 Apr 2021 03:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Apr 2021 03:01 PM IST
सार

मेरठ के गांव समसपुर में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से धारदार हथियार चले।

विज्ञापन
Meerut News: More than 10 injured, sharp weapon between prime candidate supporters in village Samaspur late at night
मेरठ के गांव में प्रधान प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में फलावद क्षेत्र के गांव समसपुर में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से धारदार हथियार चले। कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव में करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गांव समसपुर में रविवार रात चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर हथियार चले। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए पहले उन पर पथराव किया। पथराव में एक पक्ष से प्रेमपाल, हरभजन, सचिन, राजू, मुन्नू, श्यामलाल, भीम, अंकित, अजय, मोनू आदि घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से भी लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र भेजा। सूचना पर थाना सहित कई थानों की पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। थाना पुलिस मौके पर तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सीओ उदय प्रताप का कहना है कि दोनों प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थक देर रात गुपचुप प्रचार कर रहे थे। दूसरे पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किसी भी पक्ष की ओर से देर रात तक तहरीर नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: यूपी: मतपेटी के साथ प्रत्याशी के यहां पहुंचा पीठासीन अधिकारी, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा और फिर...

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed