फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Presiding officer in Dulhaidea with ballot, candidate met, ruckus

यूपी: मतपेटी के साथ प्रत्याशी के यहां पहुंचा पीठासीन अधिकारी, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा और फिर...

Mon, 26 Apr 2021 02:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Apr 2021 02:43 PM IST
सार

मेरठ के गांव दुल्हैड़ा चौहान में पोलिंग पार्टी को बूथ पर छोड़कर एक पीठासीन अधिकारी एक प्रत्याशी के यहां पहुंच गए। और फिर...

विज्ञापन
Meerut News: Presiding officer in Dulhaidea with ballot, candidate met, ruckus
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा चौहान में पोलिंग पार्टी को बूथ पर छोड़कर एक पीठासीन अधिकारी एक प्रत्याशी के यहां पहुंच गए। इसी बीच प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी को इसकी जानकारी हुई तो उसके पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि जिले में आज त्रिस्तरीय पंचायत हैं। पंचायत चुनाव कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। जिसमें दौराला ब्लाक के दुल्हैड़ा चौहान में भी पोलिंग पार्टी रविवार को शाम पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। इसी में एक पीठासीन अधिकारी मतपेटी और मतपत्र लेकर बूथ से निकलकर गांव में चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि वह मतपेटी के साथ एक प्रत्याशी के यहां जा पहुंचा। जिसकी भनक प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों को लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी को हिरासत में लेकर दौराला थाने भिजवा दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में घूमता मिला पीठासीन अधिकारी
एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर मैं मौके पर पहुंचा। पीठासीन अधिकारी गांव में मतपेटी के साथ घूमता मिला। उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बड़ी खबर: मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

. पंचायत चुनाव: मतदान से पहले एक युवक को मारी गोली, दूसरे गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, चार लोग घायल


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed