फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monu Jat land left in panic, Now ready to flee

मोनू जाट की दहशत में जमीन छोड़ी, अब पलायन को तैयार

Mon, 13 Feb 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Feb 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
Monu Jat land left in panic, Now ready to flee
यूपी पुलिस

सोनीपत जेल में बंद रोहटा के कुख्यात बदमाश मोनू जाट की दहशत में किसान ने बुवाई पर ली व्यापारी की जमीन छोड़ दी। साथ ही अपनी जमीन भी ठेके पर दे दी। थाना पुलिस से कोई मदद नहीं मिलने पर उसने गांव से पलायन करने की तैयारी की, तो ग्रामीणों ने किसी तरह मनाकर दो दिन के लिए रोक लिया। इस मामले में सोमवार को आईजी और डीआईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


रोहटा निवासी किसान सुखपाल शर्मा पुत्र पूरन ने व्यापारी सुमित पुत्र ब्रजवासी गोयल की जमीन बुवाई पर ले रखी थी। पांच दिन पूर्व सुखपाल के घर पर रजिस्ट्री पत्र आया था। जिसमें सोनीपत जेल में बंद कुख्यात मोनू जाट ने सुखपाल शर्मा को धमकी दी थी कि सुखपाल तूने और ब्रजवासी ने मेरी बात न मानकर अपनी मौत को पक्का कर लिया है। अब एक ही रास्ता बचा है कि या तो दस लाख कचहरी में पहुंचा देना या गांव छोड़ देना। अगर ऐसा नहीं किया तो तेरा और ब्रजवासी का परिवार खत्म कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


धमकी से भयभीत होकर सुखपाल शर्मा ने रविवार को सुमित गोयल की जमीन को छोड़ दिया। अपनी खुद की जमीन को भी गांव के ही एक व्यक्ति को ठेके पर दे दिया। दोपहर को सुखपाल अपने घर का सामान गाड़ी में भरकर घर का ताला लगाकर गांव से पलायन करने में लगा था। इस दौरान गांव के ही कुछ बडे़ बुजुर्ग वहां पर पहुंच गए और गांव छोड़कर जाने से रोक दिया। सुखपाल गांव छोड़ने की बात ही कहता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के लिए रोका
गांव के बुजुर्ग लोगों ने कहा कि सोमवार को आईजी और डीआईजी से मिलकर पत्र की जांच कराने की मांग करेंगे और कार्रवाई कराई जाएगी। दो दिन का समय देते हुए भयभीत सुखपाल का सामान ग्रामीणों ने गाड़ी से उतारकर घर पर रखवा दिया। इस दौरान पीड़ित धमकी के डर से बिलख पड़ा। इस मामले में थाना पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।


गांव में भी दी थी धमकी
रोहटा क्षेत्र में रंगदारी न मिलने पर मोनू कई लोगों की हत्या कर चुका था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। पकड़े जाने से पहले भी मोनू ने सुखपाल के घर पहुंचकर धमकी दी थी कि सुमित गोयल की जमीन छोड़ दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। उस समय सुखपाल ने सुमित की जमीन में अपनी ईख बो रखी थी। जिसके चलते उस समय तो उसे नहीं छोड़ पाया था। अब ईख खत्म होने पर सुखपाल ने सुमित गोयल की जमीन को छोड़ ही दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed