{"_id":"5f1700d18ebc3e63b956ec67","slug":"monsoon-on-speed-in-western-up-record-rain-162-9-mm-in-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने पकड़ी रफ्तार: झमाझम बरस रहे बदरा, पांच दिन में 162.9 मिमी हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून ने पकड़ी रफ्तार: झमाझम बरस रहे बदरा, पांच दिन में 162.9 मिमी हुई बारिश
Tue, 21 Jul 2020 08:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में मानसून की रिकॉर्ड बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। पिछले पांच दिनों में 162.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जून में मानसून की दस्तक के बाद भी शहर के लोग बारिश को तरस गए थे। हालांकि पूरब में बदरा जमकर बरस रहे थे। मौसम वैज्ञानिकों ने जुलाई के मध्य अच्छी बारिश के संकेत दिए थे। अब पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस पर महिला-युवती से मारपीट और करंट लगाने का आरोप, पीड़िता ऐसे कर रहीं कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
मंगलवार को रिकार्ड बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां बढ़ते तापमान व उमस से भी राहत मिली है, वहीं, धान उगाने वाले किसानों को भी बारिश से लाभ मिला है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 76 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दो से छह किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 32.6 व शाम साढ़े पांच बजे तक 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मेरठ का औसत एक्यूआई 39 दर्ज किया गया। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/