अद्भुत: बच्चे को बचाने के लिए बंदरों ने शिकारी बाज को दबोचा, फिर पटक कर मार डाला, देखने वाले हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाज और बंदरों की इस लड़ाई को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। आगे जानें आखिर अपने बच्चे को बचाने के लिए बंदरों ने कैसे शक्तिशाली बाज को उतार दिया मौत के घाट: -
यह भी पढ़ें: निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने आखिर मेरठ से क्यों बुलाया गया जल्लाद पवन, ये है असली वजह
बाज ने मौका देखते ही बंदरों के झुंड से एक बच्चे को दबोच लिया और पेड़ पर लेकर बैठ गया। बंदर के चीखने की आवाज सुनकर साथी बंदरों भी पेड़ पर चढ़ गए। बंदरों ने एक साथ बाज पर हमला बोल दिया। पेड़ पर ही काफी देर तक बंदरों और बाज में छीना झपटी होती रही। इस बीच बंदर का बच्चा बाज के पंजे से छूट गया।
बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ है। वहीं पेड़ पर ही बंदरों ने बाज को घायल कर दिया इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद भी बंदर नहीं माने और झुंड ने नीचे आकर बाज को फिर दबोच लिया। एक बंदर ने बाज को पकड़कर कई बार जमीन पर पटका। इससे बाज की मौत हो गई।
बंदर इतने ज्यादा गुस्से में थे कि बाज के मरने के बाद भी उसे नहीं छोड़ा और इधर उधर खींचते रहे। यह देखकर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि बंदर का बच्चा चोटिल हुआ है। यदि अन्य बंदर हमला नहीं करते तो बाज बंदर के बच्चे को ले जाता।