फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monkeys attacked a youth in Chandralok Colony

चंद्रलोक कॉलोनी में बंदरों का युवक पर किया हमला

Tue, 15 Apr 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked a youth in Chandralok Colony
चंद्रलोक कॉलोनी में बंदर के हमले से घायक युवक - फोटो : kathua
मेरठ। वार्ड-51 चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अजय बिष्ट पर सोमवार को बंदरों ने हमला कर दिया। युवक ने शोर मचाया। इसके बावजूद बंदरों ने उसके हाथ-पैर नोच दिए। लोगों की भीड़ लगने पर उनको खदेड़ा गया। स्थानीय पार्षद राजेंद्र उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। पार्षद ने नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया। दोनों विभाग ने एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ते हुए कार्रवाई नहीं की। इस पर लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

पार्षद के मुताबिक अजय बिष्ट सोमवार को बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से 100 मीटर पहले पांच-छह बंदरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। अजय चिल्लाते रहे और बंदर उनके हाथ-पैर नोचते रहे। लोगों ने युवक को बचाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगोंं ने बताया कि चंद्रलोक कॉलोनी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसकी शिकायत भी की। इसके बावजूद निगम ने कार्रवाई नहीं की। वन विभाग और नगर निगम एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते रहते हैं। लोग बंदरों से परेशान है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि वन विभाग बंदरों को वन्य जीव से बाहर बताकर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। नगर निगम को बंदर पकड़कर दूसरे जगह छोड़ने का अधिकार नहीं है। इसको लेकर कई बार वन विभाग और निगम अधिकारियों के बीच महापौर की अध्यक्षता में मीटिंग हो चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed