फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Money laundering: fraud of crores in the name of flats, Sharda Exports established business in India abroad

मनी लॉन्ड्रिंग: फ्लैट के नाम पर ठगे थे 636 करोड़, 41 वर्ष में शारदा एक्सपोर्ट ने देश-विदेश में जमाया कारोबार

Wed, 18 Sep 2024 04:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

देश के नामचीन उद्योगपति शारदा एक्सपोर्ट के मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के प्रतिष्ठानों व मेरठ आवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार सुबह एक साथ छापा मारा। स्थानीय स्तर पर टीम ने कोई जानकारी साझा नहीं की।

विज्ञापन
Money laundering: fraud of crores in the name of flats, Sharda Exports established business in India abroad
ईडी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोटस-300 प्रोजेक्ट में 330 फ्लैट बनाने के लिए निवेशकों से 636 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। आरोप है कि कंपनी ने लोगों को फ्लैट देने के बजाय प्रोजेक्ट की सात एकड़ भूमि दूसरे बिल्डर को बेच दी। 

विज्ञापन


इसके बाद निवेशकों ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा में कंपनी और निदेशकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। मामले में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों की भूमिका पर भी तमाम सवाल उठे थे। मंगलवार देर रात तक कंपनी के मालिकों के साकेत स्थित बंगला-192ए पर जांच जारी रही। रिठानी के ऑफिस व गगोल रोड की फैक्टरी में भी ईडी ने जांच की।

विज्ञापन

Money laundering: fraud of crores in the name of flats, Sharda Exports established business in India abroad
शारदा ग्रुप की फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2024 में कहा था कि यह ठगी का एक क्लासिक मामला है। प्रमोटरों को बिना किसी राशि के निवेश के बड़ी मात्रा में जमीन आवंटित की गई, एक परियोजना शुरू की गई और घर खरीदारों से 636 करोड़ रुपये एकत्र किए गए। जिसमें से वह फिर से लगभग 190 करोड़ रुपये का गबन किया। फिर जमीन का एक हिस्सा तीसरी कंपनी को बेच दिया। नोएडा प्राधिकरण को भूमि की लागत का मामूली भुगतान करते हैं। 

विज्ञापन

Money laundering: fraud of crores in the name of flats, Sharda Exports established business in India abroad
मेरठ में ईडी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

पिता प्रधानमंत्री के नवरत्नों में रहे शामिल: आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के पिता जितेंद्र गुप्ता स्वच्छ भारत अभियान समिति के सदस्य हैं। जितेंद्र गुप्ता 2014 में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में 9 रत्नों में शामिल थे। 

इन्होंने मेरठ के ग्रामीण इलाकों में 4 हजार से ज्यादा शौचालय निशुल्क अपने पैसों से बनवाए हैं। केंद्र सरकार के लिए लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं। साथ ही 20 से ज्यादा आरओ प्लांट गांवों में लगवाए हैं।

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जितेंद्र गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए 2 अक्तूबर 2019 में स्वच्छता ही सेवा सम्मान के लिए लखनऊ में सम्मानित किया है।

विज्ञापन

Money laundering: fraud of crores in the name of flats, Sharda Exports established business in India abroad
शारदा ग्रुप की फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

41 वर्ष में शारदा एक्सपोर्ट ने खड़ा किया देश-विदेश में कारोबार
वर्ष 1983 में आदित्य कुमार गुप्ता ने शहर में कारपेट का कारोबार शुरू किया। व्यापार को बढ़ाने में उनके भाई आशीष गुप्ता ने भी सहयोग किया। आदित्य कुमार गुप्ता की शारदा एक्सपोर्ट, रग रिपब्लिक और द फर्नीचर रिपब्लिक के नाम से फर्म हैं। कारपेट बनाने के साथ ही एल्युमिनियम के फर्नीचर बनाने का भी कारोबार है। यह परिवार रियल एस्टेट के कारोबार से भी जुड़ा है। 

Money laundering: fraud of crores in the name of flats, Sharda Exports established business in India abroad
शारदा ग्रुप आवास - फोटो : अमर उजाला

इस तरह बढ़ाया कारोबार
-1983 : आदित्य कुमार गुप्ता ने कारपेट का कारोबार शुरू किया
-1991 : यूके और फ्रांस में एक्सपोर्ट शुरू किया
-1998 : मेरठ के रिठानी में कारपेट की फैक्टरी स्थापित की गई
-2000 : दिल्ली में शोरूम खोला
-2001 : नोएडा में होम डेकोर पार्क बनाया
-2013 : द रग रिपब्लिक की स्थापना की गई
-2014 : नोएडा में एक्सपोर्ट शोरूम की स्थापना की गई
-2019 : दिल्ली में एक और शोरूम खोला गया
-2021 : नीदरलैंड में ई कॉमर्स व्यापार की शुरू की गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed