फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Moment of revolution, mood swings, breath stuck

पल-पल बदलता रहा क्रांतिधरा का मिजाज, अटकी रहीं सांसें

Fri, 24 May 2019 04:34 AM IST
Gaurav sharma सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 24 May 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
Moment of revolution, mood swings, breath stuck
जीत के बाद विधायक सोमेंद्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल व सत्यवीर त्यागी व विनीत शारदा। - फोटो : अमर उजाला

क्रांतिधरा मेरठ में लोकसभा चुनाव का मिजाज पल पल बदलता ही रहा। भले ही भाजपा ने जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन अंत तक भाजपाइयों की सांसें भी अटकी रहीं। मुकाबला अंत तक बराबरी पर ही चला और मामूली अंतर से भाजपा जीती।

विज्ञापन


चुनाव केशुरुआती पांच चरणों से ही यह साफ होने लगा था कि मुकाबला टक्कर का होगा। हालांकि इन पांच चरणों में भाजपा ने बढ़त बना ली थी और आधे चरण होते होते एक समय आया जब राजेन्द्र अग्रवाल की लीड चालीस हजार के पार चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद अचानक हाथी ने गति पकड़ी और याकूब कुरैशी की लीड बढ़ती चली गई। न केवल उन्होंने राजेन्द्र अग्रवाल की इस लीड को काटाबल्कि लगभग इतनी ही वोटों की बढ़त बना ली। आखिरी समय तक याकूब की बढ़त चलती रही। एक बार यह बढ़त आठ हजार वोटों तक आ गई। 15 चरणों के बाद स्थिति में परिवर्तन होना शुरू हो गया था जो धीरे धीरे रूप बदलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबला टक्कर का हो गया। एक समय ऐसा रहा जब एक लाख 13 हजार वोटों की मतगणना हो गई और इसमें राजेन्द्र अग्रवाल को 11 हजार वोटों की लीड मिल गई। इसके बाद फिर से याकूब की वोटों का ग्राफ बढ़ा और यह अंतर और कम हो गया।

दरअसल यह मुकाबला इतना कड़ा रहा जब दोनों ही पार्टी के धुरंधरों के पसीने छूटते रहे। एक बार तो राजेन्द्र अग्रवाल के खेमें में भी पूरी तरह से मायूसी छा गई। वह बीच में चले भी गए पर जब यह लगा कि बाजी हाथ से निकल रही है तो वापस लौट आए।

उधर अंतर इतना मामूली रहा गया कि हाजी याकूब कुरैशी शाम को खुद मतगणना स्थल पर आ गए। दरअसल उनके पुुत्र फिरोज ने भी आपत्ति दर्ज करा दी था कि कुछ गड़बड़ी है। अभी काउंटिंग चल रही है और भाजपाइयों को जीता हुआ बताया जा रहा है।

आखिरकार रात को उस समय तक भाजपाइयों के भी होश उड़े रहे जब लगभग साढ़े आठ बजे याकूब कुरैशी ने पंडाल से बाहर आकर खुद कहा कि वह हार गए हैं और वह लोकतंत्र के इस फैसले को स्वीकार करते ह्रैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed