फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   molestation with wife of Delhi Police inspector in Train in Baghpat

दिल्ली पुलिस के दरोगा की पत्नी से ट्रेन में छेड़छाड़, हंगामा, मनचले की धुनाई कर जीआरपी को सौंपा

Tue, 11 Jun 2019 06:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jun 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
molestation with wife of Delhi Police inspector in Train in Baghpat
छेड़छाड़ के आरोपी को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में सोमवार को रात के समय दो मनचलों ने दिल्ली पुलिस के एक दरोगा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसको लेकर ट्रेन के डिब्बे में हंगामा हो गया। महिला ने साहस कर आरोपी दोनों मनचलों को पकड़ कर पीटा और इसकी सूचना जीआरपी को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी टीम को पकड़े गए दोनों मनचलों को सौंपा।

विज्ञापन


शामली जनपद के एक गांव निवासी दिल्ली पुलिस के एक दरोगा की पत्नी सोमवार की रात में अकेले ही दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में बैठकर शामली जा रही थी। जिस सीट पर महिला बैठी थी, उसी सीट पर लोनी के दो मनचले भी बैठे थे।

विज्ञापन

बागपत स्टेशन से जैसे ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई तो मनचलों ने महिला पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने धीरे-धीरे महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू करने लगे। पहले तो महिला ने उन्हें मना किया, लेकिन जब वे नहीं मानने तो महिला को गुस्सा आ गया और उसने शोर मचाते हुए आरोपी मनचलों की पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। इससे ट्रेन के डिब्बे में हंगामा हो गया। 

इस संबंध में फोन करके किसी ने जीआरपी को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव, दरोगा संजय नागर, लोनी जीआरपी दरोगा मोहित सिंह, कांस्टेबल रवि सिंह और अजित सिंह मौके पर पहुंचे।

बड़ौत रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो पीड़ित महिला ने पकड़े गए दोनों मनचलों को जीआरपी को सौंप दिया। दरोगा संजय नागर ने बताया कि पकड़े गए मनचलों में सोएब और जाहिद लोनी के रहने वाले हैं। इनका मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed