फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Molestation, attempt to kidnap a female sweeper in Meerut and accused absconds after threatening her

Meerut: महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश, नाकाम होने पर धमकी देकर भागे कार सवार

Tue, 23 Jan 2024 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jan 2024 08:31 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ की गई। महिला का अपहरण करने का भी प्रयास किया गया। लेकिन अपहरण करने में नाकाम होने पर कार सवार धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Molestation, attempt to kidnap a female sweeper in Meerut and accused absconds after threatening her
महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हापुड़ रोड पर कार सवारों ने सड़क पर सफाई कर रही महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की। महिला सफाईकर्मी के विरोध करने पर कार सवार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने लिसाड़ी गेट थाने पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खरखौदा निवासी महिला नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी है। महिला ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े सात बजे वह वार्ड 79 स्थित हापुड़ रोड पर सफाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सफेद रंग की कार में आए कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसे कार में खींचने लगे। महिला के विरोध करने पर कार सवारों ने महिला की पिटाई कर डाली और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिला द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों सफाईकर्मियों ने थाने पर हंगामा करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक कार महिला के पास से गुजरती हुई नजर आ रही है। छेड़छाड़ व अपहरण की कोई बात नजर नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed