फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohiuddinpur mill will pay for diverted sugarcane

Meerut News: मोहिउद्दीनपुर मिल ही करेगी डायवर्ट गन्ने का भुगतान

Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Mohiuddinpur mill will pay for diverted sugarcane
मोहिउद्दीनपुर मिल ही करेगी डायवर्ट गन्ने का भुगतान
विज्ञापन

मेरठ। मोहिउद्दीनपुर मिल में आग के हादसे के बाद गन्ना विभाग की ओर से मिल से जुड़े किसानों का गन्ना अन्य मिलों को डायवर्ट कर दिया गया है। मंगलवार से मिल गेट समेत सभी केंद्रों पर गन्ने की तौल भी शुरू हो गई है। जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि किसानों को पेरशान होने की जरूरत नहीं है। किसानों का गन्ना किसी भी मिल पर जाए, उसके भुगतान की जिम्मेदारी मोहिउद्दीनपुर मिल सोसाइटी की ही होगी।
शनिवार को मोहिउद्दीनपुर में टरबाइन में आग लगने के बाद से गन्ने का तौल बंद हो गया था। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया था। हादसे के बाद गन्ना मंत्री व गन्ना आयुक्त ने भी मिल का निरीक्षण किया। अभी मिल को शुरू होने में 10 दिन का समय बताया जा रहा है, लेकिन कितने दिन में मिल शुरू हो पाएगी, यह स्पष्ट नहीं है। इसके चलते ही गन्ना विभाग की ओर से किसानों का गन्ना दूसरी मिलों पर डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

--
ऐसे किया गया डायवर्जन
मोहिउद्दीनपुर मिल गेट पर तौला जाने वाला गन्ना किनौनी मिल, मोदीनगर मिल, मवाना, खतौली मिल को दिया गया है। क्रय केंद्र चंदपुरा प्रथम, धंतला प्रथम एवं द्वितीय, नंगलापातु, पांची द्वितीय, तलहैटा प्रथम, तलहैटा द्वितीय, सेतकुआं नालपुर प्रथम, चंदपुरा द्वितीय, खंदावली प्रथम, बहरानपुर, भटजन, पलौता एवं मुरादाबाद चीनी मिल नंगलामल को दिया है। क्रय केंद्र मौहम्मदपुर गूमी, सिवालखास प्रथम, सिवालखास द्वितीय, परतापुर, सीपुरा, पांचली खुर्द द्वितीय, महरौली, कलंजरी प्रथम, कलंजरी द्वितीय, गंगोल, खेडाबलरामपुर, इटायरा, चंदसारा एवं घाट द्वितीय दौराला चीनी मिल को आवंटित किया गया है। इससे करीब 20 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो लाख क्विंटल चीनी निर्यात करेगी किनौनी मिल
मेरठ। किनौनी मिल की ओर से दो लाख क्विंटल चीनी का निर्यात किया जाएगा। मिल की ओर से इसके लिए विदेशी कंपनियों के साथ करार किया जा चुका है। जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मिल की ओर से फिलहाल 75 करोड़ रुपये की चीनी निर्यात करने का करार हुआ है। इसमें से मिल किसानों को करीब 64 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। यह भुगतान मिल पर बकाया भुगतान में किया जाएगा। वर्तमान में मिल पर करीब 160 करोड़ रुपये बकाया है। मंगलवार को भी मिल की ओर से 16.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। उधर मोहिउद्दीनपुर मिल ने भी मंगलवार को पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed