फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohit Madan massacre: Investigating is a challenge for police

मोहित मदान हत्याकांड: खुलासा बना चुनौती, रंजिश और करीबी पर टिकी पुलिस की जांच

Mon, 18 Mar 2019 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Mar 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Mohit Madan massacre: Investigating is a challenge for police
कमरे में लटका मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में किराना व्यापारी मोहित मदान हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस अधिकारी फिलहाल पशोपेश में हैं। कारण यह है कि कई लाइनों पर काम करने के बावजूद पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट फिलहाल 21 दिनों बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से भी खास बात सामने नहीं आना बताया गया। हालांकि पुलिस अधिकारी मानकर चल रहे हैं कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि हत्यारों में कोई करीबी व्यक्ति शामिल था। हत्या की वजह कोई खास रंजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह थी वारदात: नौचंदी थाना क्षेत्र में सेंट्रल मार्केट के पास शास्त्रीनगर निवासी मोहित मदान (38) की विगत 24 फरवरी की शाम 5:15 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त मोहित की शिक्षिका पत्नी शिखा स्कूल के टूर से गोवा से मेरठ लौट रही थीं। दोनों बेटे गढ़ रोड पर कोचिंग के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित की मां चंचल करीब 5:15 बजे सब्जी खरीदने बाजार गई थीं तो पिता मनोहर लाल किराना स्टोर पर थे। मोहित घर पर अकेले थे। मोहित की मां जब शाम 6:30 बजे घर लौटीं तो उसके भी 20 मिनट बाद शाम 6:50 बजे मोहित का शव दूसरी मंजिल पर फंदे पर लटका मिला था। कमरे की सेफ का लॉकर खुला था, जिसमें दो लाख रुपये और ज्वेलरी गायब थी।

करीबी पर शक
घटना को किसी करीबी शख्स ने अंजाम दिया या दिलाया होगा। मोहित को नशीला पदार्थ देकर बुरी तरह पीटा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित के शरीर पर तीन जगह चोटों के निशान मिले। गले की हड्डी टूटी मिली। चेहरे के दाहिनी तरफ लोहे की ठोस वस्तु से प्रहार किया गया, जिससे जबड़ा टूटा मिला।

माना जा रहा है कि मोहित की हत्या करने के बाद इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। हो सकता है कि पुलिस को केस से भटकाने के लिए नगदी और ज्वेलरी ले जाना दिखाया गया हो। ताकि यह लूट के विरोध में हत्या का मामला लगे। या वास्तव में ही ऐसा हो कि एक तीर से दो निशाने साधे गए हों। 

बड़ा सवाल : हत्या का किसे फायदा
एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी एएन सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडेय ने क्राइम सीन देखा। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कई जगह से साक्ष्य एकत्र किए। अभी तक एक जिम संचालक समेत 17 लोगों से पूछताछ की गई। 50 संदिग्ध नंबरों की जांच की गई। हत्यारे नजदीकी हैं, इस पर ही पुलिस की जांच टिकी है। लेकिन पुलिस के सामने अहम सवाल यह है कि मोहित की हत्या से किसे फायदा होगा। 

पुलिस ने कुछ चर्चाओं को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस की जांच कारोबार, लेनदेन, सोशल सर्किल से जुड़े किसी व्यक्ति या नजदीकी शख्स पर टिकी है। पुलिस अधिकारी दावा भी कर रहे हैं कि केस चुनौतीपूर्ण जरूर है। लेकिन हम खुलासे के करीब हैं। जल्द सफलता मिलेगी।

यहां से जुड़ीं कड़ियां 
मोहित का मेन गेट रिमोट से खुलता है। माना जा रहा है कि जिस समय घर पर मोहित अकेले थे तो उसी समय बाहर से कुछ लोग आए, जिनके लिए गेट मोहित ने खोला। दूसरी मंजिल की लॉबी में पुलिस को दो गिलास, प्लेट में नमकीन और मिठाई रखी मिली। संभवत: घटना के वक्त मोहित के पास दो व्यक्ति मौजूद रहे होंगे। 

पुलिस अधिकारियों ने जब मोहित के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया था कि शाम 6:15 पर तीन से चार लोग मोहित की घर की तरफ से निकलते देखे गए थे। कुछ पलों बाद ही सेंट्रल मार्केट की तरफ एक कार के स्टार्ट होने की आवाज भी आई थी। पुलिस मानकर चल रही है कि जान पहचान वालों को ही मोहित दूसरी मंजिल की लॉबी में ले गए होंगे।

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed